गृह मंत्री अमित शाह से मिले मान, कहा- सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियां मुहैया कराएगा केंद्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि गृह मंत्री से राष्ट्रीय सुरक्षा और किसानों की मांगों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सुरक्षाबलों की 10 और कंपनियां पंजाब भेजेगा, 10 कंपनी पहले ही भेजी जा चुकी हैं।