गे बेटे ने अपने पार्टनर के साथ यूपी में की पिता की हत्या, बक्से में मिला जला हुआ शव
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में अजीत नामक 23-वर्षीय गे शख्स ने उसकी रिलेशनशिप का विरोध करने को लेकर पिता मोहनलाल की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के बेटे, उसके पार्टनर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक बक्से में मोहनलाल का जला हुआ शव मिला था और पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा जलाया गया था।