गेंद छोड़ने की कोशिश के दौरान वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ के एब्डोमिनल गार्ड पर जाकर लगी गेंद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को स्पिनर नेथन लायन की गेंद छोड़ने की कोशिश के दौरान वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ केवेम हॉज के एब्डोमिनल गार्ड पर जाकर गेंद लग गई। सामने आए वीडियो में दिखा कि हॉज शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने गेंद को छोड़ दिया। हॉज चोट लगने पर दर्द से कराहते दिखे।

Load More