गेंद पर सलाइवा लगाते दिखे अमित मिश्रा, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल-2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान गेंद पर सलाइवा लगाते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, गेंदबाज़ों को गेंद पर सलाइवा लगाने की अनुमति नहीं है। आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के बाद सलाइवा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।