गेंद लगने पर बल्लेबाज़ बंदर की तरह उछलते थे जिसे देखकर खुशी मिलती थी: बाउंसर पर अख्तर

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने अपने करियर के दौरान ज़्यादा बाउंसर्स डालने के बारे में बताया है, "जब गेंद बल्लेबाज़ों को लगती थी...तो वह बंदर की तरह उछलते थे...जिससे दिल को बड़ी खुशी मिलती थी।" उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि बल्लेबाज़ उनका सामना करने के बाद लौटकर शीशे में खुद को देखे तो उसे वह याद आएं।

Load More