गेंदबाज़ ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में 1 वैध गेंद पर दिए 18 रन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सलेम स्पार्टन्स के कप्तान अभिषेक तंवर ने चेपॉक सुपर गिल्लीज़ की पारी के आखिरी ओवर में 1-वैध गेंद पर 18-रन दे दिए। शुरुआती 5-गेंद में 8-रन देने के बाद अभिषेक ने नो-बॉल फेंकी और दूसरी नो-बॉल पर बल्लेबाज़ ने छक्का जड़ा जबकि तीसरी नो-बॉल पर 2-रन बनाए। फिर वाइड गेंद के बाद बल्लेबाज़ ने छक्का जड़ा।