गेंदबाज़ ने टी20 मैच में 25 गज की दूरी से लिया विकेट, वीडियो हुआ वायरल
टी20 ब्लास्ट में डर्बीशायर के स्पिनर मार्क वॉट ने 25 गज की दूरी से गेंद फेंककर बल्लेबाज़ को आउट कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वॉट ने विकेट के काफी पीछे से गेंद डाली और नॉटिंघमशायर के ऐलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। एक फैन ने ट्वीट किया, "क्रिकेट में 25 गज से लिया गया पहला विकेट।"