गेंदबाज़ी के दौरान मुड़ा जसप्रीत बुमराह का पैर, तस्वीर हुई वायरल
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में श्रीलंकाई पारी के पहले ओवर में गेंदबाज़ी के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का पैर मुड़ गया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। श्रीलंकाई पारी के 9वें ओवर के बाद बुमराह मैदान से बाहर चले गए थे और फिज़ियो ने उनकी जांच की।