'गेम ऑफ थ्रोन्स' में सर्सी का रोल करने वाली ऐक्ट्रेस लीना हेडी ने तीसरी बार की शादी
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में सर्सी लैनिस्टर की भूमिका के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस लीना हेडी ने इटली में ऐक्टर मार्क मेनचाका से शादी कर ली। लीना की यह तीसरी शादी है और उन्होंने पहले संगीतकार पीटर पॉल लफरान और निर्देशक डैन कैडैन से शादी की थी। शो के कलाकार पीटर डिंकलेज, निकोलज कोस्टर-वॉल्डौ, एमिलिया क्लार्क और सोफी टर्नर शादी में पहुंचे।