गेम चेंजर थे अय्यर, ज़्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स न होने के कारण नहीं हुई उतनी तारीफ: गंभीर
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 105(70) रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 'गेम चेंजर' थे। गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर उनके बहुत ज़्यादा फॉलोअर्स नहीं है...इसलिए उनकी उतनी तारीफ नहीं हुई। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें दूसरों जितनी प्रशंसा नहीं मिल रही है।"