गेमिंग ऐप ई-नगेट्स से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी ने ₹23 करोड़ के बिटकॉइन किए ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल गेमिंग ऐप 'ई-नगेट्स' के प्रवर्तकों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग मामले में ₹22.82 करोड़ मूल्य की 150.22 बिटकॉइन ज़ब्त की है। ईडी ने बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज में वॉलेट/यूज़र आईडी की तलाशी लेते हुए यह कार्रवाई की है। इससे पहले सितंबर में भी ईडी ने इस मामले में ₹12.83 करोड़ की कीमत के बिटकॉइन ज़ब्त किए थे।