गेहूं के बाद केंद्र ने अब आटे व अन्य संबंधित उत्पादों के निर्यात पर लगाए प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने के बाद अब गेहूं के आटे व अन्य संबंधित उत्पादों जैसे मैदा, सूजी आदि के निर्यात पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। केंद्र ने सभी निर्यातकों के लिए किसी भी आउटबाउंड शिपमेंट से पहले गेहूं निर्यात पर अंतर-मंत्रालयी समिति से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय 12-जुलाई से प्रभावी होगा।

Load More