गेहूं, चावल व चीनी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के पास गेहूं, चावल और चीनी के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई भी प्रस्ताव नहीं है। गोयल ने कहा कि भारत का गेहूं और चीनी के आयात करने का भी कोई इरादा नहीं है। बकौल गोयल, सरकार को उम्मीद है कि गेहूं की कीमतें कम होंगी।