गैंगरेप पीड़ित 11 वर्षीय लड़के की दिल्ली में हुई मौत, डॉक्टर्स ने कहा- निर्भया की याद दिला दी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीलमपुर इलाके के गैंगरेप पीड़ित 11-वर्षीय लड़के की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित से 18-सितंबर को 10-12 साल के 3 नाबालिगों ने रेप किया था जिनमें से 2 पकड़े गए हैं। बकौल डॉक्टर्स, लड़के के घाव इतने भयानक थे कि उन्हें निर्भया गैंगरेप पीड़िता की याद आ गई।