गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद की यूपी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में हुई मौत
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बताया है कि गैंगस्टर व पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और एक अन्य की गुरुवार को झांसी में एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। बकौल एसटीएफ, असद व दूसरा मृतक गुलाम दोनों उमेश पाल हत्या केस में वॉन्टेड थे और दोनों के सिर पर ₹5-₹5 लाख का इनाम घोषित था।