गैंगस्टर गोदारा ने अमेरिका में बनाई थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराने की योजना: रिपोर्ट
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया है कि अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने की योजना अमेरिका में बनाई गई थी। अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने शूटर रोहित गोदारा को हमले के लिए शूटरों को हायर करने की ज़िम्मेदारी दी थी और गोदारा ने उन्हें हथियार मुहैया कराया था।