गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को अवैध हथियार रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कारतूस समेत चार देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। गौरतलब है, नीरज व उसके गिरोह के कुछ सदस्य हत्या और जबरन वसूली के कई मामलों में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Load More