गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके घर पर जुटी भारी भीड़
गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत होने के बाद गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित उसके घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। बांदा की जेल में बंद मुख्तार को आज तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। 'पीटीआई' ने बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के हवाले से बताया है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।