गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने झारखंड की जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू से किया गठजोड़: एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा है कि साबरमती सेंट्रल जेल (गुजरात) में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों ने झारखंड की जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के साथ गठजोड़ किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एनआईए की पूछताछ में लॉरेंस ने बताया था कि उसके उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की जेल में बंद गैंगस्टर्स से संबंध हैं।