'गैंग्स ऑफ...' में रोल इसलिए मिला था क्योंकि किसी अभिनेत्री ने उसे करने से मना किया था: ऋचा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अपने रोल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "अनुराग (फिल्ममेकर अनुराग कश्यप) ने कहा था कि यह रोल मुझे इसलिए मिला है क्योंकि किसी ऐक्ट्रेस ने इसे करने से मना कर दिया था।" बकौल अभिनेत्री, ऐक्टर्स उम्रदराज़ लोगों का किरदार करने से झिझकते हैं।