'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए ₹75,000 मिले थे: हुमा कुरैशी
ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने 'मोजो स्टोरी' को बताया है कि उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए फीस के तौर पर केवल ₹75,000 मिले थे। उन्होंने कहा, "जब फिल्म आई तो मैं सोच रही थी कि 'मैं इस फिल्म में लीड रोल में हूं? मेरा चेहरा होर्डिंग पर था?! क्या मुझे इसके लिए और अधिक फीस मिलनी चाहिए थी?"