गैजेट-इन-ट्रे सिक्योरिटी चेक को चरणबद्ध तरीके से बंद करेगा बेंगलुरु एयरपोर्ट, होगा देश का पहला

बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 में जल्द ही सीटीएक्स (कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीनें लगेंगी जिससे यात्रियों को सुरक्षा जांच के दौरान बैग से गैजेट्स नहीं निकालने पड़ेंगे। यह भारत में ऐसा पहला एडवांस्ड इंस्टॉलेशन बताया जा रहा है, जो कुछ हफ्तों में चालू हो जाएगा। सीटीएक्स मशीनों से सुरक्षा जांच के दौरान प्रति व्यक्ति आवश्यक ट्रे की संख्या कम होगी।

Load More