गैर-ज़िम्मेदाराना बयान जारी रहे तो कर्नाटक को पानी देने पर विचार करेगा महाराष्ट्र: देसाई

कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बुधवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देना बंद नहीं करेंगे तो कर्नाटक को बांधों से पानी मुहैया कराने पर पुनर्विचार किया जाएगा। दरअसल, बोम्मई ने कहा था कि महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Load More