गो फर्स्ट के बोर्ड को तत्काल खर्चों को पूरा करने के लिए ₹5 करोड़ जमा करने का मिला निर्देश
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने गो फर्स्ट के निलंबित बोर्ड को तत्काल खर्चों को पूरा करने के लिए अंतरिम समाधान पेशेवर के पास ₹5 करोड़ जमा करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है, एनसीएलटी ने एयरलाइन की स्वैच्छिक दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने की याचिका मंज़ूर की है और कर्ज़दाताओं की वसूली से भी उसे संरक्षण प्रदान किया है।