गो फर्स्ट ने 15 मई तक फ्लाइट टिकटों की बिक्री पर लगाई रोक, डीजीसीए ने रिफंड का दिया निर्देश
विमानन नियामक डीजीसीए ने बताया है कि गो फर्स्ट ने 15 मई 2023 तक फ्लाइट टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है और उसने विमानन कंपनी को यात्रियों को रिफंड करने का निर्देश दिया है। इससे पहले एयरलाइन ने 3-5 मई के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं और एनसीएलटी के समक्ष दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दाखिल किया था।