वित्तीय संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 22 जून 2023 तक शेड्यूल्ड अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट ने कहा, "उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" इससे पहले गो फर्स्ट ने 19 जून तक अपनी सभी उड़ानें रद्द की थीं।