गो फर्स्ट ने 25 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द
वित्तीय संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 25 सितंबर 2023 तक शेड्यूल्ड अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट ने कहा, "उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" दरअसल, एयरलाइन ने मई में उड़ानें रद्द करते हुए दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दायर किया था।