गोंडवाना एक्सप्रेस में नशे में धुत सैन्यकर्मी ने महिला पर किया पेशाब, बोला- प्रेशर में छूट गया

दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में यूपी-एमपी की सीमा के पास नशे में धुत सैन्यकर्मी द्वारा एक महिला पर पेशाब किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पूछताछ करने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों से जवान ने कहा कि वह अपनी बर्थ से गिर गया था और प्रेशर के कारण पेशाब निकल गया।

Load More