गोकुलपुरी हादसे पर केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को ₹10 लाख मुआवजे का एलान
गोकुलपुरी (दिल्ली) में झुग्गियों में लगी आग की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और कहा, "इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर...और अपनों को खो दिया।" बकौल केजरीवाल, "सरकार मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख...मृतक बच्चों के परिवारों को ₹5 लाख...और जिनका आशियाना जला है...उन्हें ₹25,000 देगी।"