गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए राजस्थान में बनी एसआईटी, आरोपियों पर इनाम घोषित
राजस्थान पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या के दोनों आरोपियों पर ₹5-₹5 लाख का इनाम भी घोषित किया है।