गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को बराड़ की तरह विदेश भेजने का वादा किया गया था: पुलिस
'इंडियन एक्सप्रेस' ने पुलिस के हवाले से बताया है कि राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को आश्वासन दिया गया था कि लॉरेंस गैंग उनकी देखभाल करेगा। बकौल पुलिस, दोनों से वादा किया गया था कि वे भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तरह विदेश में ज़िंदगी बिता सकेंगे।