गोडसे की विचारधारा का समर्थन करती है बीजेपी, विदेशी मेहमानों को ले जाती है साबरमती: शिवसेना
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा, "यह आश्चर्यजनक है कि बीजेपी नाथूराम गोडसे की विचारधारा का समर्थन करती है लेकिन जब कोई विदेशी मेहमान आता है तो चरखा चलाने के लिए उन्हें गांधी के आश्रम ले जाती है।" शिवसेना ने लिखा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरे के दौरान देश में सांप्रदायिक तनाव का माहौल था।