गोताखोरों ने इटली में खोजे साल 294 में पेश किए गए रोमन साम्राज्य के सिक्के; वीडियो आया सामने
गोताखोरों ने इटली के सार्डिनिया तट पर रोमन साम्राज्य के तकरीबन 50,000 सिक्के खोजे हैं। समुद्र में मिले कांसे के इन प्राचीन सिक्कों को 'फॉलिस' कहा जाता है और इन्हें साल 294 में रोमन सम्राट डायोक्लीशन के शासनकाल में मौद्रिक सुधार के तहत पेश किया गया था। इटली के संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, अधिकतर सिक्के अच्छे तरीके से संरक्षित हैं।