गोदरेज परिवार ने 127 साल पुराने समूह को दो हिस्सों में बांटने का किया फैसला
गोदरेज परिवार ने 127-वर्ष पुराने समूह को सहमति से 2 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। इसके तहत आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर को गोदरेज इंडस्ट्रीज़ का अधिकार मिला है जिसकी पांच सूचीबद्ध कंपनियां हैं। आदि के चचेरे भाई-बहन जमशेद और स्मिता को गैर-सूचीबद्ध कंपनी गोदरेज ऐंड बॉयस और उससे संबंधित कंपनियों के साथ-साथ बड़े भूखंड मिलेंगे।