गोधरा कांड के 11 दोषियों के लिए मौत की सज़ा की मांग करेंगे: एससी से गुजरात सरकार
गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह गोधरा में 2002 में ट्रेन जलाने के मामले में 11 दोषियों के लिए मौत की सज़ा की मांग करेगी। गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "यह दुर्लभतम मामलों में से एक है जहां महिलाओं और बच्चों सहित 59 लोगों को ज़िंदा जला दिया गया था।"