गोपनीय जानकारी दूसरे देशों को बेचने वाला वित्त मंत्रालय का कर्मचारी किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सुमित नामक संविदा कर्मचारी को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी दूसरे देशों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जासूसी गतिविधियों को लेकर शासकीय गोपनीयता से जुड़े कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।