गोयनका के राहुल को फटकारने के बाद अथिया ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 'तूफान के बाद की शांति'
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका द्वारा सार्वजनिक रूप से टीम के कप्तान केएल राहुल को फटकारने के बाद क्रिकेटर की पत्नी व ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, "तूफान के बाद की शांति।" गौरतलब है, वीडियो सामने आने पर क्रिकेटरों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने गोयनका की आलोचना की थी।