गोयल ने आरजेडी सांसद से कहा- इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें; उन्होंने की माफी की मांग
आरजेडी सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के 'इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें' बयान के लिए उनकी आलोचना की है। उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर गोयल से माफी की मांग की। सांसद ने कहा, "सरकारों ने हमेशा बिहार को नज़रअंदाज़ किया है और बिहारियों को दोयम दर्जे का नागरिक समझा है।"