गोरखपुर में ऑटो से गुम हुआ इंग्लैंड के नागरिक का बैग, पुलिस ने चंद घंटों में बरामद कर सौंपा
गोरखपुर (यूपी) में शनिवार को ऑटो से इंग्लैंड के एक नागरिक का बैग गुम हो गया जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर बैग को बरामद कर विदेशी नागरिक को सौंप दिया। उसने पुलिस का धन्यवाद करते हुए बताया कि वह आर्कियोलॉजिकल सर्वे के काम से भारत आया है और बैग में ज़रूरी कागज़ात व कैमरे थे।