गोरखपुर में चुनाव लड़ेंगे 'अर्थी बाबा', श्मशान घाट पर बनाया अपना कार्यालय
गोरखपुर (यूपी) से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजन यादव उर्फ 'अर्थी बाबा' लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने श्मशान घाट पर अपना कार्यालय खोला है। उन्होंने कहा, "मैं अर्थी पर बैठकर चुनाव लड़ता हूं। यहां लाश जलाने वाले प्रत्येक लोग मुझे ₹1 चंदा देते हैं...उसी पैसों से पर्चा दाखिल करता हूं।" वह पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं।