गोलियां लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की हो गई थी मौत: ऑटोप्सी रिपोर्ट
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 19 निशान मिले हैं और गोलियां लगने के 15 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, 14-15 गोलियां मूसेवाला के शरीर के आगे के हिस्से में लगी थीं और 3-4 गोलियां उनके दाएं हाथ की कोहनी में लगी थीं।