गोली मारने से पहले एक यात्री को गन पॉइंट पर ट्रेन की पैंट्री कार तक ले गया था आरपीएफ जवान
एक जीआरपी अधिकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक आरपीएफ एएसआई समेत 4 लोगों की हत्या करने वाला आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन कुमार एक यात्री को गोली मारने से पहले उसे गन पॉइंट पर पैंट्री कार तक ले गया था। अधिकारी ने कहा, "उन्होंने बी2 और बी1 कोच पार किए और अन्य यात्री ये सब देख रहे थे।"