गोली मारे जाने के बाद खतरे से बाहर हैं स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको
स्लोवाकिया के उप-प्रधानमंत्री थॉमस तराबा ने बताया है कि देश के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत अब खतरे से बाहर है। शूटर ने 59 वर्षीय रॉबर्ट की हत्या करने के इरादे से बुधवार को उन्हें 5 बार गोली मारी थी जिनमें से एक गोली उनके पेट में लगी। बुधवार शाम को कई घंटों तक रॉबर्ट की सर्जरी की गई।