गोली लगने के बाद दोस्त पर गिर गए थे मूसेवाला, शरीर ने ढाल की तरह काम किया: 'आप' विधायक
'आप' विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्तों से मुलाकात के बाद कहा कि मूसेवाला गोली लगने के बाद गाड़ी में अपने दोस्त गुरप्रीत पर गिर गए थे। उन्होंने कहा, "मूसेवाला के शरीर ने ढाल की तरह काम किया और...गुरप्रीत को घातक चोटें नहीं आईं।" बकौल बनावाली, "मूसेवाला ने...तीन तरफ से हमले के बावजूद जवाबी फायरिंग की।"