गोली लगने के बावजूद कश्मीर में आतंकियों से लड़ने वाले सेना के कुत्ते की हुई मौत
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में 10 अक्टूबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सेना के हमलावर कुत्ते ‘ज़ूम’ की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सेना के अनुसार, गुरुवार को दिन के 11:45 बजे अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान दो गोलियां लगने के बावजूद ‘ज़ूम’ आतंकियों से लड़ता रहा था।