गोल्डन डक पर आउट होने के बाद कोहली की निराशाजनक प्रतिक्रिया हुई वायरल
एसआरएच के खिलाफ रविवार को मैच की पहली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली की निराशाजनक प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। कोहली आउट होने के कई ओवर बाद सिर पर हाथ रखते और हताशा में टेबल पर हाथ मारते दिखे। बाद में आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ को उन्हें सांत्वना देते देखा गया।