'गोल्डन हार्ट' वाली 2,300 साल पुरानी ममी के सीटी स्कैन से हुआ उसके रहस्यों का खुलासा
मिस्र में मिली एक किशोर की 2,300 साल पुरानी ममी के सीटी स्कैन की मदद से वैज्ञानिकों ने उसके रहस्यों का खुलासा किया है। किशोर की ममी में 49 ऐम्युलट (दुर्भाग्य व बीमारी से बचने के लिए पहने जाने वाले आभूषण) मिले जिनमें 'गोल्डन हार्ट' और 'गोल्डन टंग' शामिल हैं। वहीं, एक ऐम्युलट पीनस के पास मिला।