गोल्डमैन सैक्स खर्च में कटौती के लिए 4,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट
न्यूज़ प्लैटफॉर्म 'सेमाफोर' की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डमैन सैक्स खर्च में कटौती के उपाय के तौर पर अपने 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। बकौल रिपोर्ट, फर्म के मैनेजर्स से खराब प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को चिह्नित करने को कहा गया है। इस बैंक में कर्मचारियों की संख्या 2020 की तीसरी तिमाही में 49,000 के आंकड़े को पार कर गई थी।