गोवा के बीच के पास मृत मिली ब्रिटिश महिला

गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची एमा लुईस लीनिंग नामक 46-वर्षीय ब्रिटिश महिला का शव बुधवार को कानाकोना के बीच के पास मिला। बकौल पुलिस, महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है और उसके दोस्तों ने उसकी मौत के पीछे आपराधिक कृत्य के होने का संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है।

Load More