गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का परिचालन शुरू, पिछले महीने पीएम ने किया था उद्घाटन
गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को हैदराबाद से पहली यात्री उड़ान उतरी जिसके साथ ही इस एयरपोर्ट का परिचालन शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राज्य मंत्री रोहन खौंटे व केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने टर्मिनल भवन में यात्रियों का स्वागत किया।